फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths recording a video in Kithaur assaulted; FIR registered

Meerut News: किठौर में वीडियो बना रहे युवकों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Youths recording a video in Kithaur assaulted; FIR registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के अमरपुर ग्राम के पास बाइक पर वीडियो बना रहे दो युवकों से मारपीट और गाली-गलौज हुई। पीड़ित आशीष की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


माछरा निवासी आशीष ने बताया कि बीते दिन शाम को वह चचेरे भाई उज्ज्वल के साथ बाइक से जा रहा था। अमरपुर के पास दो बाइकों पर सवार करीब पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर दोनों युवकों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि अज्ञात में मामला पंजीकृत है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed