फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cattle slaughter: Blood-stained clothes and an axe recovered in Adhwari

गोवंश हत्या : अधवारी में खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी बरामद

Sat, 17 Oct 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Cattle slaughter: Blood-stained clothes and an axe recovered in Adhwari
आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने रीक्रिएट कराई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। सिल्लाघ्राट क्षेत्र की घघरौता पंचायत में गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस ने शनिवार को मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अधवारी ले जाकर पूरी वारदात को रीक्रिएट करवाया।
पुलिस ने उन स्थानों की भी जांच की, जहां आरोपियों ने कपड़े और औजार छिपाए गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। घटनास्थल सहित अन्य संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ भी की, जिससे गोवंश की हत्या से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। गोवंश वध निषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस वारदात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

--
गिरफ्तार चार आरोपियों की निशानदेही पर अधवारी में खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। - विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यूं चला घटनाक्रम
12 अक्तूबर : स्थानीय निवासी टेक चंद ने जलेदा जंगल में गोवंश के अवशेष देख पंचायत के उपप्रधान को सूचना दी। मौके पर सिर धड़ से अलग, पास में लकड़ी का औजार और अधूरे अवशेष होने की बात सामने आई।
13 अक्तूबर : घटनास्थल से गोवंश का सिर गायब मिला। खाल, पूंछ, पैर का हिस्सा और खून के निशान मिले। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश गोवंश वध निषेध अधिनियम, 1979 की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
14 अक्तूबर : हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने चंबा के मुख्य बाजार में चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाजार बंद रहा और लगभग साढ़े पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।

14 अक्तूबर : पुलिस ने गोवंश के अवशेष ले जाने और जांच में बाधा डालने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने गोवंश की हत्या मामले में देर रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
16 अक्तूबर : चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।







--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed