{"_id":"57eac8c74f1c1b6d195743d4","slug":"the-operation-created-a-stir-by-majnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन मजनूं से मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन मजनूं से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
युवकों को हड़काती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कॉलेजों के आसपास होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए महिला थाना पुलिस ने आपरेशन मजनूं के तहत चलाए गए अभियान में युवकों की जमकर खबर ली। युवकों की तलाशी ली गई, वाहनों के कागज चेक किए गए और हिदायत देते हुए उन्हें खदेड़ा गया।
मंगलवार को महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने सबसे पहले जैन कॉलेज के आसपास खड़े युवकों की चेकिंग शुरू की तो वहां भगदड़ मच गई। लड़कियों के साथ खड़े कुछ युवक आसपास की दुकानों में जा छिपे।
कॉलेज के बाहर घूम रहे युवकों ने भी आसपास की दुकानों में शरण ली। जो सड़क पर ही खड़े रह गए उनकी पुलिस ने जमकर खबर ली। पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर घूम रहे युवकों के कागज चेक किए, उनकी तलाशी ली और संदिग्धों के नाम, पते की जांच की।
विज्ञापन
जबकि कुछ युवकों को चेतावनी देते हुए वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सोफिया गर्ल्स कॉलेज के बाहर खड़े युवाओं को जमकर फटकार लगाई और उनकी जमकर क्लास ली। पुलिस ने कालेज के आसपास खड़े युवकों के थप्पड़ भी रसीद किए और चेतावनी देते हुए वहां से भगा दिया।
पुलिस ने छात्राओं से भी कॉलेज के आसपास की दुकानों पर बेवजह खड़े होने की बजाय सीधे घर जाने की हिदायत दी। पुलिस ने मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी स्कूल के आसपास कु युवकों की भी जमकर खबर ली। वहां दुकानदारों को भी अपनी दुकानों पर युवकों को बेवजह न खड़े करने की हिदायत दी।
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रहीं छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। बेवजह खड़े हुए युवकों को खदेड़ा गया। कोई ईव टीजिंग करते हुए पकड़ा नहीं जा सका। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।