फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The operation created a stir by Majnu

आपरेशन मजनूं से मचा हड़कंप

Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The operation created a stir by Majnu
युवकों को हड़काती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  कॉलेजों के आसपास होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए महिला थाना पुलिस ने आपरेशन मजनूं के तहत चलाए गए अभियान में युवकों की जमकर खबर ली। युवकों की तलाशी ली गई, वाहनों के कागज चेक किए गए और हिदायत देते हुए उन्हें खदेड़ा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने सबसे पहले जैन कॉलेज के आसपास खड़े युवकों की चेकिंग शुरू की तो वहां भगदड़ मच गई। लड़कियों के साथ खड़े कुछ युवक आसपास की दुकानों में जा छिपे।
विज्ञापन


कॉलेज के बाहर घूम रहे युवकों ने भी आसपास की दुकानों में शरण ली। जो सड़क पर ही खड़े रह गए उनकी पुलिस ने जमकर खबर ली। पुलिस ने दुपहिया वाहनों पर घूम रहे युवकों के कागज चेक किए, उनकी तलाशी ली और संदिग्धों के  नाम, पते की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुछ युवकों को चेतावनी देते हुए वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सोफिया गर्ल्स कॉलेज के बाहर खड़े युवाओं को जमकर फटकार लगाई और उनकी जमकर क्लास ली। पुलिस ने कालेज के आसपास खड़े युवकों के थप्पड़ भी रसीद किए और चेतावनी देते हुए वहां से भगा दिया।

पुलिस ने छात्राओं से भी कॉलेज के आसपास की दुकानों पर बेवजह खड़े होने की बजाय सीधे घर जाने की हिदायत दी। पुलिस ने मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी स्कूल के आसपास कु युवकों की भी जमकर खबर ली। वहां दुकानदारों को भी अपनी दुकानों पर युवकों को बेवजह न खड़े करने की हिदायत दी। 


इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ रहीं छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। बेवजह खड़े हुए युवकों को खदेड़ा गया। कोई ईव टीजिंग करते हुए पकड़ा नहीं जा सका। छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed