फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The holding of two public Kidnapr

पब्लिक ने पकड़े दो किडनैपर

Sat, 21 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 21 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The holding of two public Kidnapr
Caught Kidnapr - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के अंबेहटा में दिन दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण कर भाग रहे दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया तथा जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवकों की खुले में पिटाई करने की मांग करते हुए लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने पर ही भीड़ शांत हुई। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी कस्बे के एक इंटर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह पुराने बस स्टैंड के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने जबरदस्ती छात्रा को अपनी बाइक पर बैठा लिया तथा गंगोह की ओर फरार  हो गए। संयोग से पहचान वाले कुछ लोग शुक्रवार की पशुओं की मंडी कर गंगोह से अंबेहटा लौट रहे थे।

टिड़ौली गांव के पास उन्होंने दो युवकों को संदिग्ध हालात में छात्रा को ले जाते देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ तथा उन्होंने पीछा कर बाइक सवारों को रोक लिया तथा छात्रा को उनके कब्जे से मुक्त कराया।

इसी दौरान छात्रा के परिजन व अन्य लोग भी वहां पहुंच गए तथा दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर अंबेहटा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने किसी तरह से दोनों युवकों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराकर पुलिस चौकी ले आए। 

देखते ही देखते चौकी पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा लोग आरोपियों की खुले में पिटाई करने की मांग को लेकर चौकी पर हंगामा करने लगे। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया।

सीओ हरि प्रकाश कसाना और नकुड़ एसओ सुशील सैनी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति न संभलती देख सीओ ने नकुड़ के अलावा सरसावा, कुतुबशेर व गंगोह थाने की पुलिस को भी बुला लिया।


बाद में एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा, एसडीएम हीरालाल यादव भी पुलिस चौकी पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। अफसरों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों के प्रयास से भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।

बाद में छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों विशाल पुत्र मदन व मुकुल पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम जैनपुर के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed