फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The farmers' land Yamuna Khader Ktlgah

यमुना खादर की जमीन बनी किसानों की कत्लगाह

Sun, 13 Nov 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
 The farmers' land Yamuna Khader Ktlgah
गंगोह सीएचसी में गोली से घायल हुए ग्रामीण का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
लखनौती। यमुना के खादर में जमीन पर कब्जे की होड़ किसानों के बीच खूनी संघर्ष की वजह बन रही है। यहां जमीन पर कब्जे को लेकर होने वाले संघर्षों में एक दशक में दर्जन भर कत्ल होने के बाद भी शासन और प्रशासन इस गंभीर समस्या के हल के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


नकुड़ तहसील तहसील के गंगोह क्षेत्र में यमुना खादर की जमीन की समस्याओं को सुलझाने के लिए 1976 में सरकार द्वारा दीक्षित एवार्ड बनाया गया था, लेकिन 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसमें केवल एक लेखपाल काम कर रहा है। जिसके चलते वर्षा ऋतु में यमुना में पानी चढ़ने के बाद पानी उतरने पर छोड़ी गई जमीन पर फसलें बोने और काटने के लिए संघर्ष हो जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को ऐसी ही विवादित जमीन पर दो पक्षों के बीच संघर्ष में दो लोग अपनी जान गंवा बैठे। जबकि कइयों की जान पर बन आई। इससे पूर्व भी ऐसी यमुना के किनारे की जमीन पर हलवाना में तीन किसान, बल्ला मजरा के दो किसान, ज्ञानपुर माजरी की जमीन पर पांच लोगों की हत्या हो चुकी है। जबकि इन जमीनों को लेकर मारपीट की घटनाएं तो रोजमर्रा की बात है। यहां जमीन को लेकर सैकड़ों मुकदमे यूपी और हरियाणा के न्यायालयों में विचाराधीन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुड़ एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि गांव कुंडा खुर्द की यह विवादित जमीन अभी चकबंदी सर्वे में है। सर्वे विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। उसके बाद ही बता पाना संभव होगा कि ये जमीन किसकी है। उनका कहना है कि वे सरकार को दीक्षित एवार्ड में स्टाफ बढ़ाने की रिपोर्ट भेजेंगे।  


14 पर रिपोर्ट दर्ज

लखनौती। मृतक के पुत्र इसरार ने गांव के ही मुनव्वर, मुस्तफा, सरव्वर, मुस्तकीम, शौकीन, मोहसिन, अनवर, आकिब, इस्लाम, जमशेद, प्रवेश, गुलजार, पप्पू सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने और बलवे की धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed