फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The driver was Rehdi son kidnapped businessman, 20 million sought

रेहडी चालक ने कर लिया कारोबारी के बेटे का अपहरण, 20 लाख मांगे

Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
The driver was Rehdi son kidnapped businessman, 20 million sought
पकड़े गए अपहरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दवा लेकर घर जा रहे लकड़ी कारोबारी के 12 वर्षीय पुत्र का शुक्रवार की रात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया। कारोबारी के यहां लकड़ी लेकर आने वाले रेहड़ी चालक ने अपने साथी के साथ बच्चे का अपहरण किया था।
विज्ञापन


मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंसूर कालोनी निवासी लकड़ी कारोबारी मुस्तकीम का 12 वर्षीय पुत्र जकी शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपने पिता के लिए पास के ही क्लीनिक से दवा लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो मुस्तकीम उसकी तलाश करने क्लीनिक पर पहुंचा, जहां पता चला कि जकी काफी देर पहले दवा लेकर जा चुका है। उसे काफी तलाश किया। इसी दौरान मुस्तकीम के भाई सलीम ने बताया कि जकी को उन्होंने एक बाइक पर दो लोगों के साथ जाते हुए देखा था।  

परिजन जकी को तलाश ही कर रहे थे कि उनके मोबाइल पर फोन आया कि उन्हें 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो जकी को मार देंगे।  इकलौता बेटा होने के कारण परिवार में कोहराम हो गया। मुस्तकीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसएसपी लव कुमार ने कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को बच्चे की बरामदगी के लिए लगाया। इसी दौरान अपहर्ताओं का मुस्तकीम के पास फिर फोन आया और जल्द रुपये लेकर आने को कहा।
 
एसएसपी ने बताया कि फोन आने पर पुलिस ने पूरा जाल बिछा लिया। मुस्तकीम ने रात में रुपये न होने की बात कहते हुए फिलहाल सिर्फ एक लाख रुपये होने की बात कही। जिस पर अपहर्ताओं ने एक लाख रुपये लेकर एक प्लाट में आने के लिए कहा।

जैसे ही मुस्तकीम रकम लेकर अपहर्ताओं के बताए हुए स्थान पर पहुंच गया। जैसे ही अपहर्ता फिरौती लेने के लिए आए, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही से रात में लगभग डेढ़ बजे एक झोंपड़ी से जकी को बरामद कर लिया।

बच्चे की निगरानी कर रहे एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने जकी के अपहरण के आरोप में सालिम निवासी खाताखेड़ी, शिवचरण उर्फ शिवा निवासी कोलागढ़, सुंदर निवासी कोलागढ़ एवं शिवचरण की पत्नी ललिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से अपहरण में प्रयुक्त बाइक, फिरौती में लिए गए एक लाख रुपये, दो तमंचे, कारतूस एवं फिरौती मांगने में प्रयोग किए गए दो मोबाइल बरामद किए हैं। 

 एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सालिम ने ही पूरा षड्यंत्र रचा था। सालिम एक आरामशीन में काम करता है और अपने रेहड़ी पर लकड़ियां लेकर मुस्तकीम के यहां आता रहता है।

सालिम को मुस्तकीम के बारे में पूरी जानकारी थी। उसने अपहरण के लिए अपने साथ आरा मशीन में काम करने वाले शिवचरण को शामिल किया और बाइक पर ही बच्चे का अपहरण करके ले गए।


उन्होंने बच्चे को कोलागढ़ में रखा और वहां सुंदर और ललिता को बच्चे की निगरानी करने के लिए रखा। जहां से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed