{"_id":"3902fa9797546d2a8501588af8c7ed65","slug":"the-dead-body-of-farmar-was-found-hanging-from-a-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला किसान का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला किसान का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव हसनपुर में बुधवार सुबह एक किसान अपने ही खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रुप से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला मान कर जांच कर रही है।
नागल थाने के इस गांव का 50 वर्षीय सुभाष उपाध्याय पुत्र पदम प्रसाद छोटा किसान था। उसके पास मात्र 6 बीघा जमीन है। तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। एक बेटी की वह शादी कर चुका था और दो बेटियां शादी योग्य हैं। परिजनों के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते बेटियों की शादी की चिंता और बेटे के भविष्य को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था।
आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए वह सहारनपुर की एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी भी कर रहा था।
मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपने परिजनों को नौकरी पर जाने को कह कर घर से निकला था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव कपासा के जंगल में उसका शव अपने ही खेत में शीशम के पेड़ पर झूलता मिला।
विज्ञापन
गांव के ही प्रदीप ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा भर पीएम पर भिजवाया। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सुभाष ज्यादा परेशान चल रहा था।
हालांकि अभी तक उस पर किसी बैंक या अन्य संस्था के कर्ज की बात पता नहीं चल सकी है। एसओ रामपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या का मामला है फिर भी पीएम रिपोर्ट आने पर यदि कोई और बात सामने आती है तो जांच की जाएगी। उधर, एसडीएम सदर रामविलास यादव ने बताया कि वे जांच करा रहे हैं। मृतक पर कर्ज के संबंध में भी स्थानीय बैंकों और तहसील से जानकारी ली जा रही है।