फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The couple strolled outside, thieves kept screaming

दंपति बाहर टहलता रहा, चोर घर खंगालते रहे

Fri, 22 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The couple strolled outside, thieves kept screaming
चाोरों द्वारा खंगाली गई अलमारी दिखाती पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में रात को खाना खाकर दंपति घर के बाहर टहलने चला गया। चोरों ने आधा घंटे में ही ताला तोड़कर घर को अंदर से बंद कर लिया और घर में रखी नगदी, आभूषण, लैपटॉप, कैमरा समेत कीमती सामान चोरी कर पिछले दरवाजे से फरार हो गए।
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गुरदीप सिंह ने कहा कि बुधवार की रात लगभग पौने दस बजे वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ खाना खाने के बाद घर का ताला लगाकर घर के बाहर टहलने लगा। टहलते हुए वह कुछ दूर आगे चला गया। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी के लॉकर को भी तोड़ डाला और उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये की नगदी, लगभग दो लाख रुपये के आभूषण, छोटा लैपटॉप, घड़ी, दो मोबाइल, कैमरा चोरी कर लिया। चोर घर का पिछला दरवाजा खोलकर फरार हो गए।सवा 11 बजे जब वे घर पहुंचे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिस पर वे तुरंत मकान के पिछले दरवाजे पर पहुंचे। पिछला दरवाजा खुला पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए पड़े थे।


गुरदीप ने बताया कि चोरों के साथ कोई महिला भी शामिल थी। चोर जाते समय उनके घर में किसी महिला की चप्पलें एवं एक कैप भी छोड़ गए हैं। इस संबंध में गुरदीप ने कुतुबशेर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed