{"_id":"56febf584f1c1be541f00126","slug":"the-circumstances-of-the-killing-are-pointing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की ओर इशारा कर रही परिस्थितियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की ओर इशारा कर रही परिस्थितियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में थाना देहात कोतवाली के हलालपुर स्थित बड़ी नहर के किनारे से मिले विवाहिता के शव को लेकर पुलिस जांच में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं।
शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती करने वाले युवक से मोहल्लेवासियों ने दबाव देकर निकाह करा दिया था और अब अपनी दादी के पास रह रही विवाहिता, पति पर अपनी रुखसती का दबाव बना रही थी। परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। उसके पति को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले रखा है।
नगर कोतवाली के किला नवाबगंज निवासी नसीर की 20 वर्षीय बेटी का शव बृहस्पतिवार को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में हलालपुर के समीप बड़ी नहर किनारे गड्ढेे से बरामद हुआ था। उसका चेहरा भी झुलसी हालत में था।
जिस स्थिति में शव मिला था वह हत्या की ओर पहले से ही इशारा कर रही थी। पुलिस शव के पास से मिले निकाहनामे और एक प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला सुसाइड का मान रही थी। एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि फिलहाल अलीशा अपनी दादी नसरीन के पास किला नवाबगंज में रह रही थी।
विज्ञापन
उसके माता-पिता की मौत हो गई थी और उसका चिलकाना अड्डे पर रहने वाली अपनी खाला मुनव्वर के यहां आना जाना था।
पिछले वर्ष अगस्त में अलीशा ने डिफेंस कालोनी बेहट रोड निवासी सुहेल अंसारी पर शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती करने और फिर उससे शादी को मना कर देने का आरोप लगाते हुए थाने प्रार्थना पत्र दिया था।
जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने दबाव बनाते हुए सुहेल अंसारी से ही उसका निकाह कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। मगर सुहेल ने 6 माह बाद रुखसती कराने की बात कही थी।
सुहेल अंसारी को हिरासत में लेकर जब नगर कोतवाली में उससे पूछताछ की गयी तो यह बात भी सामने आयी कि 6 माह का समय बीत जाने के बाद भी सुहेल ने रुखसती नहीं करायी थी और अलीशा अब उस पर उसे रुखसत करा ले जाने को दबाव बना रही थी।
निकाहनामा एवं वहीं प्रार्थना पत्र पुलिस को शव के पास से मिले थे। ये परिस्थितियां अलीशा की हत्या की ओर इशारा कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि उसके पति से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।