फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fake gold

Yamuna Nagar News: दो महिलाओं ने नकली सोना देकर ठगे 4.82 लाख के आभूषण

Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fake gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यू फव्वारा चौक स्थित कपूर ज्वेलर्स में दो महिलाओं ने नकली सोना देकर दुकानदार से करीब 4.82 लाख रुपये की ज्वेलरी और 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। थाना शहर यमुनानगर ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि वे 24 अक्तूबर की शाम करीब 6:35 बजे अपने बेटे यश कपूर के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान दो महिलाएं दुकान पर पहुंची। दोनों ने कुछ देर तक ज्वेलरी देखने के बाद दो सोने की पुरुष चेन, एक पुरुषों की सोने की अंगूठी और एक महिलाओं की सोने की अंगूठी पसंद की।
विज्ञापन

पसंद किए गए चारों आभूषणों की कुल कीमत 4,82,732 रुपये थी। इस पर महिलाओं ने बताया कि उनके पास पुराना सोना है, जिसे देकर वे नई ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं। उन्होंने दो पुरुषों की सोने की चेन, दो पुरुषों की अंगूठियां, एक टूटा हुआ सोने का टॉप्स और चांदी की एक पायल दुकानदार को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने गहनों की कीमत तय करने के बाद बचे हुए 19 हजार रुपये दे दिए। महिलाओं ने दुकानदार से कहा कि वे नई ज्वेलरी घर ले जाकर परिवार को दिखाएंगी और अगले दिन पक्का बिल बनवा लेंगी। उनकी बातों पर विश्वास करके राजेंद्र कुमार ने उन्हें पसंद किए गए सभी आभूषण दे दिए।

उन्होंने 25 अक्तूबर को पुराने गहनों की जांच करवाई तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी और दोनों महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज व फोटो भी उपलब्ध करवाए। थाना शहर यमुनानगर के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed