फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager rape, a catch

किशोरी से गैंगरेप, एक पकड़ा

Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teenager rape, a catch
दुष्कर्म
सहारनपुर के देवबंद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची जंगल में घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे दो किशोरों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी घर के करीब ही जंगल में घास काटने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के दो किशोरों ने उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके चाचा ने एक किशोर को दबोच लिया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। 


पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस व परिजनों ने बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।


 

अलग-अलग समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारी चौकन्ना हो गए और उन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न है। 


उधर, बहादरपुर गांव निवासी पूरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के बेदू पर उसके करीब 20 हजार रुपये उधार चल रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार को रास्ते में मिले बेदू से जब उसने पैसे का तकाजा किया तो बेदू पैसे देने के बहाने उसे अपने घर ले और पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed