फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager killed in the Beldha Bujurg

बेलड़ा बुजुर्ग में किशोर की हत्या

Tue, 26 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Tue, 26 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in the Beldha Bujurg
बेलड़ा में अफजल की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे चेयरमैन अरुण राणा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा बुजुर्ग में खेतों में चारा लेने गए किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। नलकूप के छह फीट गहरे गड्ढे में उसका शव डाल कर ऊपर ईंटें भर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक और जिला सहकारी बैंक चेयरमैन भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बेलड़ा बुजुर्ग निवासी ताहिर का 14 वर्षीय बेटा अफजल उर्फ काला पशुओं के लिए खेत में बरसीम लेने गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रातभर उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की अल सुबह ही परिजन ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे बरसीम के खेत से करीब 200 मीटर दूरी पर महेशपुर निवासी बुद्धू पुत्र हुकम सिंह के बंद पड़े नलकूप के करीब छह फुट गहरे गड्ढे  में ईंटों के नीचे अफजल का शव पड़ा दिख गया। 

ग्रामीणों ने बमुश्किल गड्ढे  से ईंटें हटाकर शव को बाहर निकाला। अफसर के पूरे शरीर पर दरांती के कई गहरे निशान थे। उसका चेहरा भी ईंटों से बुरी तरह कुचला गया था। वारदात की खबर लगते ही आस पास के गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और हत्या के खुलासे की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ देवबंद योगेंद्र पाल सिंह कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर घटनास्थल पहुंचे। 

देवबंद विधायक माविया अली और जिला कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन अरुण राणा भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। करीब साढे़ नौ बजे सीओ देवबंद ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।  

इसके बाद शव उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, एसओ डीके त्यागी ने बताया कि कई लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। जल्द   ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

परिवार में मचा कोहराम  
बड़गांव। अफजल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की मां सायरा तथा बहन बुशरा और नरगिस का रो-रोकर बुरा हाल था। आठ भाई बहनों में अफजल तीसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक वह सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने के बाद वह तीन साल से अपने पिता ताहिर के साथ ही खेती के काम में हाथ बटा रहा था। 

रिपोर्ट दर्ज 
बड़गांव। अफजल हत्याकांड में मृतक के पिता ताहिर ने सोमवार की शाम गांव के ही मां बेटे पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अफजल का गांव के ही लाखन पुत्र बाबूराम कश्यप और ज्ञानवती पत्नि बाबूराम के साथ पांच सौ रुपये को लेकर कुछ विवाद चला आ रहा था। इसके चलते मां बेटे ने षडयंत्र के तहत उसकी हत्या कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लाखन को हिरासत में लिया। एसओ डीके त्यागी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।


वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद जब मृतक अफजल का शव बहेड़ा गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। भारी पुलिस फोर्स के बीच अफजल के शव को शाम करीब छह बजे सुपुर्देखाक किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के बाद शाम के वक्त एसपी देहात ने भी गांव पहुंच कर निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed