{"_id":"588ce0734f1c1bec7ccf3e74","slug":"teacher-hostage-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को बंधक बनाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरनाम सिंह नगर कालोनी में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर शनिवार की रात एक शिक्षक के घर से पांच हजार रुपये समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने दिन निकलने के बाद ही पुलिस को खबर की।
मुजफ्फराबाद वैदिक इंटर कॉलेज में अध्यापक श्याम शंकर चौरसिया का छुटमलपुर की हरनाम सिंह नगर कालोनी में अपना मकान है। शुक्रवार की रात डेढ़ बजे उनके छत के जाल के रास्ते तीन बदमाश अंदर कूदे। जैसे ही चौरसिया की आंख खुली और उन्होंने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया।
इसके बाद उनकी पत्नि को भी कवर करके बदमाशों ने घर में रखी अलमारी से पांच हजार रुपये और पत्नि से कानों के कुंडल, मंगलसूत्र और कंगन आदि लूट लिया। करीब आधा घंटा तक घर में रहे बदमाशों ने जाते वक्त शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और शिक्षक के फोन की बैटरी एवं सिम भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद घबराए दंपति ने दरवाजा खोलने की हिम्मत नहीं की। दिन निकलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फतेहपुर एसओ ाजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। घटना के बाद सीओ सदर ब्रिजेश कुमार ने भी मौके पर पहुंच जानकारी ली। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।