{"_id":"58c98f4c4f1c1b6b3732ba43","slug":"take-the-child-in-the-lap-ahead-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
घायल मां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण मायके में छोड़ देने से क्षुब्ध विवाहिता अपनी तीन माह की मासूम बच्ची को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
टपरी के निकट ग्राम परागपुरी निवासी मानसिंह की 28 वर्षीय पुत्री मोनिका का विवाद उत्तराखंड के ग्राम अमरपुर बेगमपुर निवासी बाबूराम के पुत्र अशोक कुमार के साथ चार वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो वर्ष का एक लड़का और तीन माह की एक बेटी है। अशोक उत्तराखंड में ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मोनिका और अशोक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस कारण अशोक कुछ दिन पूर्व मोनिका को उसके मायके ग्राम परागपुर में छोड़ गया था और लेने के लिए नहीं आ रहा था। जिस कारण मोनिका क्षुब्ध हो गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को वह अपनी तीन माह की मासूम बच्ची शिवानी को लेकर जिला अस्पताल में आई थी। तभी वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन से चलकर अस्पताल पुल के नीचे से होकर गुजर रही उज्जैन एक्सप्रेस के सामने कूद पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर लगते ही मां बेटी उछलकर दूर जा गिरे।
बच्ची तो घास में गिरी, जिस कारण उसे तो मामूली खरोंच ही आई, लेकिन मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर मासूम शिवानी को मोनिका के ससुर बाबूराम को सौंप दिया गया।