फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Swing on it face to face communities

झूले लगाने पर दो समुदाय आमने-सामने

Fri, 08 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Swing on it face to face communities
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में रामलीला मैदान में बुधवार की रात झूले लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


नगर में ईद के मद्देनजर विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने रामलीला ग्राउंड में झूला लगाना शुरू कर दिया। जिसका हिंदू समाज के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिलते ही सीओ योगेंद्रपाल सिंह, एसडीएम डीपी सिंह और कोतवाल विजय प्रकाश भी भारी पुलिस बल के साथ रामलीला ग्राउंड पहुंच गए।

हिंदू समाज के लोगों का कहना था कि रामलीला ग्राउंड धार्मिक स्थल है, यहां पर ईद पर झूले लगाना नई परंपरा को जन्म देना है जो कि आज तक नहीं हुआ है। इसलिए धार्मिक स्थल पर झूला नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। विशेष समुदाय के लोगों से कहा गया कि वह अपने झूले अन्य खाली जगह पर लगा लें। घंटों चली माथापच्ची के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed