फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students killed with knives

चाकुओं से गोद कर छात्र की हत्या

Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students killed with knives
वारदात की जानकारी देते मृतक के पिता आैर परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाइक सवार बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को चाकुओं से गोद दिया। नाजुक हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात के समय मौजूद उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 
विज्ञापन


 मोहल्ला टांकान निवासी 18 वर्षीय सागर सैनी पुत्र संजीव सैनी नगर के लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने साथी मुकुल सैनी के साथ बाजार में घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह शिव चौक के समीप एक गली में दाखिल हुआ तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और उसके साथी को एक तरफ हटाकर सागर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह चिल्लाता हुआ गली में भागा, बदमाश उसके पीछे भागते हुए लगातार वार करते रहे।
विज्ञापन


वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद तीनों बदमाश गली के बाहर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लोगों ने छात्र के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल छात्र को सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता का कहना है कि उनकी या उनके बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारे ः गंगोह। जिस गली में छात्र पर हमला हुआ उस गली के बाहर मेन रोड स्थित कुछ दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शनिवार को जांच के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच टीम ने इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक पर आए हत्यारोपी दिखाई दे रहे हैं। 

सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइकों पर करीब 12 युवक आते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक बाइक आए चार युवकों में से तीन युवक गली में घुसते हैं और कुछ देर बाद वह भागते हुए वापस आकर साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं। एक और संदिग्ध युवक भी पास स्थित एक दुकान पर लगे कैमरे में नजर आ रहा है।  

छात्र का साथी हिरासत में, पूछताछ जारी 
कोतवाल विंध्याचल तिवारी ने बताया कि वारदात के समय सागर के साथ मौजूद उसके साथी मुकुल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  


नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे फेल ः नगर पालिका द्वारा नगर में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों को पकड़वाने के उद्देश्य से कई चौराहों पर लाखों रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इनमें से अधिकांश कैमरे लगने के बाद से ही ठप हैं। आज तक एक भी अपराधी को पकड़वाने में यह कारगर नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed