फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strangulation murder of a newly married woman for the sake of dowry

दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों का हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में दहेज लोभियों ने एक और नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। परिजनों ने सहारनपुर पहुंचकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मदनपुरी में मोहित वालिया की शादी 28 फरवरी 2016 को मेरठ की अर्चना के साथ हुई थी। अर्चना के भाई मनोज जायसवाल ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अर्चना के ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार अर्चना ने इस बारे में उनसे शिकायत की थी। मनोज ने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर उसकी बहन अर्चना की ससुरालियों ने शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह सूचना मिलने पर वह सहारनपुर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज ने अर्चना के पति मोहित, ससुर राजेश एवं सास सरला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed