फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Srebajar trader robbed

सरेबाजार व्यापारी से लूट

Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने रविवार की शाम सरेबाजार दुकान में घुसकर खाद व्यापारी से 10 हजार की नगदी तथा हजारों रुपये की कीमत का मोबाइल लूट लिया। पुलिस को ना बताने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। दहशतजदा व्यापारी ने पुलिस को घटना की तहरीर तक नहीं दी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर अति सुरक्षित एक रक्षा संस्थान के सामने बृजभूषण बंसल की खाद बीज तथा खेती में इस्तेमाल होने वाली दवा के सामान की दुकान है। रविवार शाम करीब सात बजे रोजाना की तरह बृजभूषण अपनी दुकान बंद कर रहे थे तो अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दो ने बंसल पर तमंचा तान दिया तथा जबरदस्ती दुकान में लेकर घुस गए। मुंह लपेटे युवकों ने बंसल को आतंकित करते हुए गल्ले में रखी 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने शोर मचाने या पुलिस को बुलाने पर व्यापारी का अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद व्यापारी बाइक से ही फरार हो गए। दहशत में व्यापारी ने पुलिस को भी खबर नहीं की। इसी बीच कुछ लोगों ने मामला भांपकर 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दे दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस भी बदमाशों का सुराग पाने में नाकाम रही। बदमाशों की दहशत व्यापारी पर इस कदर थी कि उसने पुलिस में तहरीर देने तथा मीडिया से बात करने से भी इंकार कर दिया। उधर, एसओ सरसावा संजीव कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed