{"_id":"5884ff914f1c1bc77cf007e2","slug":"sp-city-president-including-302-reports-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नगर अध्यक्ष समेत 302 पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नगर अध्यक्ष समेत 302 पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party symbol bicycle
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में मीना राणा का टिकट कटने के विरोध में बिना अनुमति बुलाई गई बैठक पर पुलिस ने मीना के बेटे एवं सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा और सपा नगर अध्यक्ष तंजीम खान समेत 302 के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार को कार्तिकेय राणा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रशासन की बिना अनुमति मीना राणा का टिकट काटे जाने के विरोध में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एक स्थान पर समर्थकों की बैठक बुलाई थी।
पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो कोतवाल चमन सिंह चावड़ा वहां पहुंचे और आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए समर्थकों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेताओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी थी। जिसके चलते पुलिस ने बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई थी।
विज्ञापन
रविवार को खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्तिकेय राणा, सपा नगर अध्यक्ष तंजीम खान और 300 अज्ञात सपा समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि सपा ने देवबंद विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह राणा की पत्नी मीना राणा को टिकट दिया था, लेकिन बाद में सपा हाईकमान ने मीना का टिकट काटकर मौजूदा कांग्रेस विधायक माविया अली को प्रत्याशी बनाया है।
जिसका सपा का एक गुट पुरजोर तरीके से विरोध कर रहा है। वहीं, शनिवार को हुई बैठक में मीना राणा ने यह घोषणा भी कि थी कि वह पार्टी नहीं छोड़ेगी, और सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार भी नहीं करेंगी।