{"_id":"58cc35044f1c1b992132b481","slug":"sometimes-a-woman-wanders-in-a-man-s-costume-the-person-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी औरत तो कभी मर्द की वेशभूषा में घूमता है व्यक्ति, दहशत में लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कभी औरत तो कभी मर्द की वेशभूषा में घूमता है व्यक्ति, दहशत में लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबकोरा गांव में कई दिन से घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। उसके पास एक 12 साल का नवजात बच्चा भी देखा गया है। ग्रामीणों को कहना है कि उसने कई ग्रामीणों को उनके घर में माल दबा होने की बात बताई है, जिसके चलते उन्होंने उसे अपने घर में शरण दे रखी है। वह कभी औरतों की वेशभूषा में बाहर निकलता है और कभी मर्दों की। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव दबकौरा के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई दिन से एक कथित तांत्रिक गांव के ही एक परिवार के घर में रह रहा है। उसके पास करीब 12 दिन का एक नवजात बच्चा भी है। ग्रामीणों का कहना है, कि इस नवजात को वह बेचने की फिराक में लगा है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह व्यक्ति कभी औरत की वेशभूषा पहन लेता है और कभी मर्दों की। उसने कई लोगों को उनके घर में माल दबा होने की बात बताकर उसे बाहर निकालने का झांसा देकर अपने साथ मिला रखा है। पूरे गांव में उसकी हरकतों को लेकर दहशत है। उन्हें आशंका कि उसने नवजात को कहीं से चुराया है। ग्रामीणों ने पुलिस से उक्त व्यक्ति को हिरासत में पूछताछ करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर गांव में पुलिस टीम भेजी गई है। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उसके पास 12 दिन का नवजात कहां से आया।