{"_id":"57b378004f1c1bd0596eb284","slug":"sleeping-woman-shot-in-the-courtyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में सो रही महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगन में सो रही महिला को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में एक महिला को मंगलवार की तड़के गोली लग गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
रामपुर मनिहारान के गांव खटकाहेडी निवासी नौरतु की पत्नी शकुंतला देवी (55) सोमवार की रात अपने घर के आंगन में सो रही थी। मंगलवार तड़के चार बजे उसकी बहु सविता ने गोली चलने की आवाज पर बाहर आकर देखा तो उसकी सास लहूलुहान हालत में नीचे पड़ी थी। घटना का पता चलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए महिला को आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है कि शकुंतला ने दरवाजे पर किसी की आहट सुनी हो और वह उठी हो जिसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी एके त्यागी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी।