फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six drug shepherd feeding cattle looted

चरवाहे को नशीला पदार्थ खिला छह पशु लूटे

Wed, 23 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six drug shepherd feeding cattle looted
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के छुटमलपुर के  कुरढ़ीखेड़ा गांव से पशु चराने गए चरवाहे को पशु तस्करों ने नशीला पदार्थ खिला कर छह पशु लूट लिए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरढ़ीखेड़ा निवासी लद्देराम पुत्र समीरा ग्रामीणों के पशुओं को चराने का काम करता है। सोमवार की सुबह वह गांव के ग्रामीणों के 35 पशुओं को चराने के लिए लेकर जंगल गया था।
विज्ञापन


म के वक्त गांव में पशु तो वापस लौटे लेकिन लद्देराम नहीं आया। ग्रामीणों ने देखा कि पशुओं की संख्या भी कम थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

रात भर पशुओं और लद्देराम के आने का इंतजार किया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसकी तलाश की गई। गांव के पास हिंडन नदी के किनारे लद्देराम बेहोश अवस्था में पड़ा मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने बताया कि चार लोगों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला कर पशु छीन लिए। वह बेहोश होने के कारण विरोध नहीं कर सका।

लद्देराम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ग्रामीणों ने पशु तस्करों की शिनाख्त कराते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर निवासी दो सगे भाई भूरा और वसीम पुत्रगण यासीन, अहसान पुत्र जाहिद और


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरढ़ीखेड़ा निवासी कालू पुत्र निसरु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनका कहना था कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed