फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Siva had escaped prisoner arrested

कोर्ट में पेशी के बाद जेल जाते समय फरार हुआ बंदी शिवा दबोचा

Tue, 04 Oct 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Siva had escaped prisoner arrested
पकड़ा गया फरार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कोर्ट में पेशी के बाद जेल जाते समय फरार हुए बंदी शिवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार होने के बाद वह अपने किराए के मकान में आराम से रह रहा था।
विज्ञापन


गागलहेड़ी पुलिस द्वारा तिवाया मोड़ के पास से हरिया बांस निवासी सोनू को एक तमंचे के साथ और ग्राम माही कोटला निवासी शिवा को चाकू समेत गिरफ्तार किया था।

27 सितंबर की शाम सवा पांच बजे पेशी से रिक्शे में बैठकर वापस लौटते समय जेल के सामने से ही पुलिस कर्मियों को धक्का देकर दोनों बंदी फरार हो गए। सोनू को तो पुलिस ने लोगों की मदद से रिमाउंड डिपो से पकड़ लिया। लेकिन शिवा तभी से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को गागलहेड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरनगर रोड के पास कोलकी कलां ओवरब्रिज से शिवा उर्फ कल्लू उर्फ लक्ष्मण दास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बताया कि फरार होने के बाद वह रेलवे गोदाम के पास किराए पर लिए गए अपने मकान में आराम से रह रहा था। उन्होंने बताया कि पहले पकड़े जाने पर शिवा ने अपना पता गलत बताया था।


उसने खुद को माही कोटला निवासी बताया था, जबकि उसका सही नाम पता शिवा निवासी बलाचोर थाना नागल है। पुलिस पूछताछ में शिवा ने बताया कि पेशी से वापस जाते समय रिक्शे से सोनू भागा तो, दोनों सिपाही उसे छोड़कर सोनू के पीछे भाग गए।

वह अकेला रिक्शे में बैठा रह गया तो मौका देखकर वह भी पास के ही कूूड़े के ढेर में छिप गया। जब पुलिस आगे निकल गई तो वह किराए के मकान में पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed