फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sex racket busted

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sat, 21 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 21 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted
पुलिस ने नगर की एक कॉलोनी में छापामारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सैक्स रैकेट संचालिका भी शामिल है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम सीओ सुरेशपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इंदिरा कॉलोनी के एक घर में छापामारी की। जहां से दो महिलाओं व तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में सैक्स रैकेट की संचालिका और चौधरी कालोनी सहारनपुर की एक महिला जबकि देवबंद के पठानपुरा व जड़ोदापांडा के तीन लोग शामिल है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में बैट्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए एक आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि नगर में कई सैक्स रैकेट चल रहे हैं। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने को अभियान चलाने का निर्णय लिया था।


इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने उक्त कालोनी में छापामारी की है। जानकारी के मुताबिक उक्त कालोनी में लंबे समय से अनैतिक धंधा चल रहा था। बताया जाता है कि छापामारी से पूर्व पुलिस का ही एक जवान ग्राहक बनकर संचालिका के पास भेजा गया था। सौदा तय होने के बाद ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त मकान में छापामारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed