फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven women arrested to make liquor

मिलावटी शराब बना रहीं सात महिलाएं गिरफ्तार 

Wed, 19 Jun 2019 12:18 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Wed, 19 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven women arrested to make liquor
अवैध शराब के कारोबार में पकड़ी गई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्राम बाबूपुर और शहजादपुर उर्फ सैनपुर में कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने कच्ची और मिलावटी शराब बनाने के आरोप में सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान 65 लीटर मिलावटी शराब, पांच हजार किग्रा से अधिक लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

 
फरवरी में जहरीली शराब के कहर से हुई 80 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी गांवों में कच्ची शराब बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ग्राम बाबूपुर और सैनपुर में कच्ची एवं मिलावटी शराब बनाए जाने की लगातार सूचनाएं मिल रहीं थीं। मंगलवार को देवबंद पुलिस ने बाबूपुर और सैनपुर में छापा मारा। ग्राम बाबूपुर में घरों में ही महिलाएं मिलावटी कच्ची शराब बनाते हुए मिलीं, जबकि ग्राम सैनपुर में खेतों में महिलाएं भट्ठियां चलाती हुईं मिलीं।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन भट्ठियों को तोड़ दिया। मौके से 65 लीटर बनी हुई कच्ची एवं मिलावटी शराब बरामद की, जबकि पांच हजार लीटर से अधिक लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार महिलाओं में ग्राम बाबूपुर नगली निवासी कविता, निर्मल, बालेश, अन्नू, सोनी तथा ग्राम सैनपुर की रूबी एवं बेबी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कच्ची एवं मिलावटी शराब की गई है बरामद : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि बाबूपुर नगली और सैनपुर की सात महिलाओं को शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस क्षेत्र में अधिकांश महिलाएं ही कच्ची एवं मिलावटी शराब बना रहीं हैं।

सैनपुर में खेतों एवं बाबूपुर में घरों में बनाई जा रही थी शराब
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम बाबूपुर में घरों में शराब बनाते हुए महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं ने घरों में ही भट्ठियां लगा रखीं थीं, जबकि शहजादपुर उर्फ सैनपुर की महिलाएं खेतों में भट्ठियां लगाकर कच्ची शराब बना रहीं थीं। लगघभग पांच हजार कच्ची एवं मिलावटी शराब बनाने की तैयारी थी। 


 कार्रवाई के बाद घर छोड़कर हुए फरार
शराब बनाने वालों के यहां पुलिस का छापा पड़ते ही ग्राम बाबूपुर नगली एवं सैनपुर में हड़कंप मच गया। देवबंद कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा का कहना है कि लगभग आधा दर्जन घरों को लोग खुला ही छोड़कर फरार हो गए थे। वहां सामान ही पड़ा मिला। घर में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed