{"_id":"6ad78eabd420a7f6d3065e95","slug":"elderly-woman-cyber-cheated-in-chandpa-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा: बेटी की शादी को जमा कराए रुपये, साइबर ठगों ने उड़ाए 4.24 लाख, पुलिस ने 20 घंटे में वापस लौटवाए दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदपा: बेटी की शादी को जमा कराए रुपये, साइबर ठगों ने उड़ाए 4.24 लाख, पुलिस ने 20 घंटे में वापस लौटवाए दो लाख
Tue, 20 Oct 2026 09:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
मां ने प्लॉट बेचकर बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया। साइबर ठगों ने चार लाख 24 हजार रुपये उसके खाते से पार कर दिए। पुलिस ने 20 घंटे में दो लाख तो वापस कर दिए, पर बाकी नहीं करा सकी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी राममूर्ति देवी साइबर अपराध का शिकार हो गईं। शातिर ठगों ने उनके यूनियन बैंक खाते से आठ बार में कुल चार लाख चौबीस हजार रुपये उड़ा लिए। यह धनराशि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्लॉट बेचकर जमा कराई थी। खास बात यह है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने 20 घंटे के अंदर दो लाख रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन
सोमवार को राममूर्ति देवी के मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के लगातार संदेश आने लगे। परिजनों ने देखा कि खाते से 4,24,000 रुपये निकल चुके हैं, जिससे वे हैरान रह गए। पीड़ित परिवार तुरंत चंदपा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस की साइबर टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन
तकनीकी जांच शुरू की गई और महज 20 घंटे के भीतर ठगे गए पैसों में से दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए। चंदपा कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आधे पैसे वापस करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शेष बचे रुपये भी जल्द ही बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन