{"_id":"58ed27a04f1c1b791ecf53eb","slug":"seized-truck-in-suspicion-of-beef","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस के शक में ट्रक पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस के शक में ट्रक पकड़ा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोकशी, हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में गोवंश के अवशेष और मांस होने की आशंका के चलते लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने चालक और क्लीनर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक फरार हो गया, जबकि क्लीनर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे एक ट्रक अस्पताल पुल से होकर गुजरा तो उसमें से उठ रही दुर्गंध के चलते हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विश्वकर्मा चौक के पास लोगों ने उसे घेर लिया और रुकवा लिया। लोगों से घिरा देखकर चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। लेकिन ट्रक में मौजूद क्लीनर अनुज निवासी शाकंभरी विहार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। लोग आरोपी को पकड़कर सदर कोतवाली पहुंचे, पुलिस कर्मी ट्रक को लेकर कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने ट्रक में गौवंश के अवशेष और गौमांश होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में विभोर राणा, मुकुल त्यागी, दीपक राणा, दीपक शर्मा, आगम राणा, आशुुतोष पुंडीर, सागर, डाक्टर कुशलपाल राणा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर का कहना है कि ट्रक में मौजूद अवशेषों की जांच के लिए चिकित्सक को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि योगी सरकार की सख्ती के बाद ऐसे मामलों में पुलिस भी अब पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है।