फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sapphira Ashik shot herself by killing a married girlfriend

प्रेमिका की ससुराल में हत्या करने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Fri, 17 Mar 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sapphira Ashik shot herself by killing a married girlfriend
हत्या और आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाने में विफल रहे सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की ससुराल में जाकर उसकी जान ले ली। बाद में घर वापस आकर अपने आप को भी गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई। दोनों अलग अलग समुदाय से हैं।
विज्ञापन


प्रेमिका की 40 दिन पहले ही शादी हुई थी। प्रेमिका की शादी के दौरान उसके अपहरण का प्रयास करने पर प्रेमी जेल में था और शनिवार को ही जमानत पर आया था।  
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव थाप्पुल निवासी 22 वर्षीय रईस पुत्र सुल्तान का पड़ौस की ही संदीपा से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत छह फरवरी को संदीपा की शादी परिजनों ने हरिद्वार जनपद के थाना बुग्गावाला के बनवाला निवासी अंकित चौहान पुत्र सुशील चौहान से कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर रईस अपनी बाइक से बनवाला प्रेमिका की ससुराल पहुंचा। वहां उसने मकान की दूसरी मंजिल पर बैठी संदीपा के पास पहुंच कर उसके सिर से तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण इकट्ठा होकर घटना स्थल की तरफ भागे तो वह बाइक छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।

ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी दो फायर किए जिससे ग्रामीण रुक गए। इसके बाद रईस सीधा अपने घर पहुंचा और घर के दरवाजे पर पहुंचते ही तमंचा अपने सिर से सटा कर खुद को गोली मार ली। 

घटना की सूचना पर बेहट सीओ बीपी सोलंकी सर्किल की फोर्स और हरिद्वार के मंगलौर सीओ परिक्षित कुमार, बुग्गावाला एसओ मौके पर पहुंचे। बिहारीगढ़ पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रईस को मेडिग्राम भर्ती कराया।


बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रईस के घर से उस तमंचे को बरामद करने का प्रयास किया गया जिससे वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन वह नहीं मिल सका।

खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर थाना बिहारीगढ़ में नहीं मिली थी। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि युवती की हत्या उत्तराखंड में हुई है। उनके यहां आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed