फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have revealed girl student murder case and accused Sagar arrested

कत्ल का खुलासा: कातिल करता था एकतरफा प्यार, ये बात न मानी तो रेत डाला गला, आरोपी ने पूछताछ में उगला पूरा सच

Thu, 23 May 2024 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2024 06:42 PM IST
सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर में पुलिस ने छात्रा की हत्या का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। उसने बताया कि मेरी बात नहीं मान रही थी इसलिए मार डाला।

विज्ञापन
Saharanpur police have revealed girl student murder case and accused Sagar arrested
हत्यारोपी गिरफ्तार और छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में बीपीईएस की छात्रा मानवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दूर के रिश्तेदार आरोपी सागर निवासी डेरियों रिछोटी थाना मुंडाली जिला मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में हत्याकांड को अंजाम दिया है। छात्रा पहले उससे बात करती थी, लेकिन युवक की शादी के बाद उसने बात करनी बंद कर दी थी। इससे तैश में आकर उसने छात्रा को मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन


यह था मामला
गंगोह की आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह बीतिया निवासी मानवी (22) पुत्री राजेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मानवी बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट) के चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। सीसीटीवी में छात्रा के साथ एक युवक दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से सागर पुत्र देवेंद्र निवासी डेरियों रिछोटी थाना मुंडाली जिला मेरठ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जो रिश्ते में छात्रा का दूर का रिश्तेदार लगता था।

विज्ञापन

Saharanpur police have revealed girl student murder case and accused Sagar arrested
हत्यारोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी सागर को देवबंद में ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। दूर का रिश्तेदार होने के नाते वह मानवी से करीब तीन-चार साल से परिचित था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी की शादी करीब एक-डेढ़ साल पहले हो गई। इसके बाद छात्रा ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। एकतरफा प्यार में आरोपी उसके पीछे पड़ा हुआ था। कई बार छात्रा के गांव भी गया, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी को यह भी शक था कि छात्रा किसी अन्य से बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट

उसने छात्रा को बातों में उलझाकर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा को काफी समझाया कि उससे बात करना बंद न करें, लेकिन छात्रा ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और यहां तक कि सड़क पर ही मारपीट भी हुई। आरोपी पहले से ही चाकू लेकर आया था। गुस्से में आकर उसने छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed