अदनान हत्याकांड: अनस ने चाकू से किए थे तीन वार, समीर ने मारी थी रॉड, आखिर खुल गया दर्दनाक वारदात का राज
Saharanpur Adnan murder case : सहारनपुर में पुलिस ने अदनान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि अनस ने चाकू से तीन वार किए थे, जबकि समीर ने रॉड मारी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में शहर की दानिश कॉलोनी के अदनान हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनस और उसके साथी समीर को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अनस ने अदनान के पेट और पीठ पर चाकू से तीन वार किए थे, जबकि समीर ने रॉड से हमला किया था। अदनान के दोस्त निजाम की भी आरोपियों ने पिटाई की थी। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अनस और समीर को गिरफ्तार कर चाकू, रॉड और साइकिल के पहिए में लगने वाली चकरी बरामद की है। आरोपियों ने पतंग का मांझा लिपटने पर हुए विवाद में अदनान की हत्या करना स्वीकार किया है। इस मामले में अनस का सगा भाई और समीर के दो सगे भाई फरार चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर
यह था मामला
दानिश कॉलोनी निवासी अदनान शुक्रवार दोपहर कॉलोनी में घूम रहा था। पतंग का मांझा लिपटने पर कॉलोनी में रहने वाले अनस और उसके साथी इरशाद के साथ विवाद हो गया था। तब मामला निपट गया था। देर रात अदनान अपने दोस्त निजाम के साथ जूस पीने जा रहा था। इसी दौरान अनस, उसके भाई चांद, उनके साथी सगे भाई समीर, शमील, इरशाद ने अदनान और निजाम को घेर लिया था। चाकू और रॉड से हमला कर अदनान की हत्या कर दी थी। मृतक की मां सायरा ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक