फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   robbery in proparty dealer house

प्रापर्टी डीलर के घर डकैती

Thu, 03 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
robbery in proparty dealer house
संगम विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को सुबह प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे बदमाशों ने 35 लाख रुपये की डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और इसके बाद पूरा मकान खंगाल डाला।
विज्ञापन


बदमाश जाते समय मकान के बाहर से कुंडी बंद कर गए। उनके जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने कुंडी खोली। पीड़ित ने थाने पर मामले की जानकारी दी। डीआईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
विज्ञापन


संगम विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन का परिवार रहता है। उसके साथ पत्नी इमराना, नौ वर्षीय बेटी मुस्कान और 11 वर्षीय बेटा सुफियान रहते हैं, जबकि परिवार के कुछ सदस्य कॉलोनी में ही दूसरे मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे सुफियान मदरसा चला गया, जिससे मेन गेट खुला रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाकर करीब आठ बदमाश मकान में घुसे। जिनमें से दो नीचे ही रहे, जबकि छह बदमाश ऊपर के कमरे में पहुंच गए। बदमाशों ने मासूम मुस्कान को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे परिवार को आतंकित करते हुए कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद उन्होंने मुर्सलीन से अलमारी की चाबी लेकर 25 लाख रुपये और 25 तोले सोना अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए।

इतना ही नहीं बदमाश जाते वक्त मेन गेट की बाहर से कुंडी लगा गए। बदमाशों के जाते ही परिवार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्लेवालों ने कुंडी खोली। इसके बाद मुर्सलीन सीधे मंडी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई। डकैती की बात सुनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और फोर्स मौके पर पहुंच गई। सूचना के कुछ ही देर बाद एसएसपी नितिन तिवारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। वारदात को लेकर एक ओर जहां पीड़ित परिवार दहशत में है वहीं लोगों में पुलिस की निष्क्रियता से रोष है। डीआईजी डॉ. एके राघव ने भी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बात की, साथ ही एसएसपी को मामले के शीघ्र खुलासे के लिए निर्देशित किया।


कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed