{"_id":"56ec52a74f1c1b7e628b4697","slug":"robbed-to-buy-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खरीदने के लिए की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खरीदने के लिए की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पटेल नगर में महिला से लूट करते पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृद्धा को बेहोश कर नगदी और जेवर लूटने के दौरान लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। इनमें से एक लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। एक बदमाश नेे बताया कि वे कार खरीदने के लिए लूट कर रहे थे।
शुगर मिल कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय फूल्लो देवी शुक्रवार को राशन लेने शुगर मिल स्थित दुकान पर आ रही थी। महिला के मुताबिक तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और इधर-उधर की बात कर खुद को मथुरा के पहुंचे हुए पंडित बताकर उससे परेशानी का कारण पूछने लगे।
फिर बातों में उलझाकर उसकी परेशानी दूर करने का झांसा देकर उससे जेवर और नगदी देने को कहा। महिला का कहना है कि उसके मना करने पर दोनों ने उस पर फूंक मारी जिससे वह बेसुध होकर गिर गई।
विज्ञापन
फिर उन्होंने कुंडल, पाजेब और करीब चार हजार की नगदी लूट ली। तभी होश में आने पर शोर मचाया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच वहां एकत्र हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर उनकी पिटाई कर थाना कुतुबशेर में लाकर पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पकड़े जाने पर पिटाई के दौरान एक बदमाश ने बताया कि कार खरीदने के लिए वे यह काम कर रहे थे। एसओ शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम सरफराज निवासी जयमल कॉलोनी थाना मंडी और अकरम निवासी हलालपुर थाना देहात कोतवाली बताए हैं। पुलिस के मुताबिक उनका महिला को सम्मोहित कर सामान लूटने का इरादा था। पुलिस ने नशीले पदार्थ के इस्तेमाल होने से इंकार किया है।
कोर्ट रोड और जनकपुरी क्षेत्र में भी बनाया शिकार
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि अभी तक कोर्ट रोड और जनकपुरी क्षेत्र के बाजोरिया मार्ग पर भी इसी तरह लोगों को सम्मोहित कर जेवर, नगदी आदि सामान लूट चुके हैं। गौरतलब है कि थाना जनकपुरी में क्षेत्र में इसी तरह की दो घटनाओं के मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया अकरम नागल क्षेत्र में ऐसी ही घटना के कारण पहले जेल जा चुका है।
सतर्क रहें महिलाएं
नशीला पदार्थ सुंघाकर, सम्मोहन करके या बातों में उलझाकर महिलाओं के जेवर, नगदी और अन्य सामान लूटने वाले बदमाश सक्रिय हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है त्योहारी मौके पर महिलाओं को ऐसे लोगों से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।