{"_id":"6af2281e0849fad3450bfc4d","slug":"rs-85-lakh-swindled-under-the-pretext-of-selling-land-karnal-news-c-18-knl1018-1028913-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमीन बेचने के नाम पर 85 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमीन बेचने के नाम पर 85 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
करनाल। कोहंड गांव में जमीन बेचने के नाम पर पानीपत के एक कारोबारी से 85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन की पूरी रकम लेने के बाद रजिस्ट्री कराई और इंतकाल भी दर्ज हो गया, जमीन का कब्जा देकर सफेदी के निशान लगवा दिए गए। इसके बाद जब जमीन की सरकारी निशानदेही कराने की बात आई तो बेचने वाले परिवार ने इन्कार कर दिया। शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पानीपत निवासी संजीव ने पुलिस को बताया कि मई 2026 में उन्होंने गांव कोहंड में संतरा पत्नी ईश्वर सिंह से करीब पांच कनाल जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रकम देने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी सोनी के नाम रजिस्ट्री कराई। राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल भी दर्ज हो गया। संजीव के अनुसार, संतरा, उसके पति ईश्वर सिंह और बेटे ने जमीन का कब्जा भी दे दिया था। मौके पर सफेदी के निशान लगाए गए और जमीन की चारों दिशाओं की जानकारी देते हुए नोटरी से सत्यापित शपथपत्र भी दिया गया।
संजीव का आरोप है कि रजिस्ट्री और इंतकाल के बाद उन्होंने सरकारी निशानदेही कराने के लिए संतरा से संपर्क किया लेकिन वह टालती रही। इसके बाद संतरा के देवर चरण सिंह और जसबीर ने भी निशानदेही कराने में अड़ंगा लगा दिया। इसी दौरान उनकी मां की चंडीगढ़ पीजीआई में बाइपास सर्जरी हुई और सात जुलाई को उनका निधन हो गया। इस कारण वह कुछ समय तक जमीन पर नहीं जा सके।
विज्ञापन
मां के निधन के बाद दोबारा निशानदेही कराने की बात की तो फिर टालमटोल की गई। संजीव के अनुसार, इस दौरान उन्हें कथित तौर पर यह तक कहा गया कि जो करना है कर लो, उनका काम ही धोखाधड़ी करना है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के समय संतरा के बेटे हरिश के मोबाइल पर ओटीपी आए थे और उसने उनका सत्यापन किया था। रजिस्ट्री हरिश की ईमेल आईडी के माध्यम से हुई थी।
संजीव ने संतरा, उसके बेटे हरिश, पति ईश्वर सिंह, चरण सिंह और जसबीर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमीन और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जमीन पर काम कराने पहुंचे साथियों को पीटने का आरोप
संजीव के अनुसार, 10 अगस्त को वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में तारीख पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने परिचित शिव कुमार को जमीन पर काम कराने के लिए भेजा था। शिव कुमार अपने साथ प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, विनोद और एक ट्रैक्टर चालक को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां चरण सिंह, शुभम, नितिन, जसबीर, विक्का और चार-पांच अन्य लोगों ने उन्हें पीटा। इसमें उन्हें चोटें आईं। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोप है कि तब दूसरे पक्ष ने दबाव बनाने के लिए चरण सिंह को खुद चोटें मारकर उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके आधार पर उनके खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया। 13 अगस्त को डीएसपी घरौंडा के सामने दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी।