फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reflex truck full of its progeny, Hungama

गोवंश से भरा ट्रक पलटा, हंगामा

Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Reflex truck full of its progeny, Hungama
पुलिस से उलझते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरसावा में हरियाणा से नकुड़ के रास्ते पर जा रहे गोवंश से भरा ट्रक सरसावा क्षेत्र में पलट गया। जिसमें एक गाय की मौत हो गई और तीन गाय घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा तथा नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाल लिया। जबकि ट्रक पलटने के बाद तस्कर भाग निकले। वहीं जांच के दौरान पुलिस को ट्रक से नशे के इंजेक्शन एवं कारतूस मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे अंबाला रोड पर ग्राम जलालपुर के समीप सड़क किनारे गहरे गड्ढे में एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया।

पलटे ट्रक के नीचे से जानवरों का शोर दूर-दूर तक सुनाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक से किसी प्रकार रस्से काटकर गोवंश को बाहर निकाला।

लेकिन तब तक एक गाय दम तोड़ चुकी थी तथा तीन गोवंश बुरी तरह घायल हो गए थे।  ट्रक पलटते ही ट्रक में सवार लोग फरार हो गए। बताया जाता है कि ट्रक सरसावा की ओर से आकर शाहजहांपुर के रास्ते चिलकाना क्षेत्र के नकुड़ गांव की ओर जा रहा था, लेकिन शाहजहांपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण चालक ट्रक को घुमा रहा था कि वह गड्ढे में पलट गया। 

इसी दौरान सूचना हिंदू संगठनों को मिल गई। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू करते हुए राजमार्ग पर जाम लगाया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने ट्रक में आग लगाने का भी प्रयास किया।

लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर रोक लिया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी घायल गोवंश का उपचार कराया।

संगठन से जुडे़ रविंदर कोरी, राजेंद्र राणा, संदीप सैनी, कान्हा राणा, प्रवीण आर्य ने कहा कि अब गोवंश तस्कर, इन्हें कटान के लिए नकुड़ क्षेत्र में यमुना के किनारों से तस्करी कर यूपी में ला रहे हैं तथा सरसावा से शाहजहांपुर होते हुए दुमझेड़ा गांव में जाते हैं। 


सरसावा एसओ संजीव कुमार ने बताया कि मृत गाय को सुरक्षित स्थान पर दबवा दिया गया है तथा बचे हुए गोवंश को गौशाला भेज दिया। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed