फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prison hospital, bringing the death of prisoner

जेल से अस्पताल लाते कैदी की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Prison hospital, bringing the death of prisoner
जिला कारागार में गबन एवं धोखाधड़ी के एक मामले में सजा काट रहे कैदी की रविवार जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी के चिकित्सीय परीक्षण में सीने में दर्द के साथ हार्ट अटैक होने की स्थिति बताई गई। मृतक कैदी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम का रहने वाला था। वह यूपी पुलिस में सिपाही भी था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे के बाद जिला कारागार से सजायाफ्ता कैदी महीपाल (55) को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही 12.56 बजे उसकी तबियत अचानक बिगड़ी। सीने में दर्द और चक्कर के साथ उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल लाने के बाद उसका परीक्षण कराया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल जांच रिपोर्ट में कैदी की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया।
विज्ञापन


जिला कारागार कार्यालय के अनुसार महीपाल मूलरूप से मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम का रहने वाला था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, गबन के साथ ही थाना सदर में धारा 380, 406 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सिविल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद वर्ष 2007 में ही उसे 12 साल की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से महीपाल की तबियत ठीक नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को देखते हुए जिला जेल से सिपाही देवेंद्र कुमार सहित अन्य उसे चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed