{"_id":"59442abb4f1c1b1d0f8b4764","slug":"pothole-firing-after-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के बाद हुई पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज के बाद हुई पथराव, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद बिखरे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के झबीरन गांव में बच्चों में हुए झगड़े को लेकर जुमा की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग मामूली रुप से घायल हो गए।
इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के झबीरन गांव में शुक्रवार को उस समय स्थिति खराब हो गई। जब जुमा की नमाज खत्म होने के बाद अचानक एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
जिसमें कई नमाजियों ने इधर उधर छुपकर अपनी जान बचाई। दरअसल गांव में रहने वाले इरफान और मतीन के बच्चों के बीच सुबह के समय किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
शुक्रवार को लोग जुमा की नमाज अदा करने के लिए गांव की मसजिद में पहुंचे थे। करीब 1 बजकर 20 मिनट पर नमाज अदा कर जैसे ही लोग बाहर निकले तो बच्चों में मारपीट की रंजिश में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और एक दूसरे पर टूट पड़े। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव भी किया। जिसमें मतीन और इरफान समेत तीन लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई। जिसमें कई नमाजी गोली लगने से बाल बाल बचे। झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
जबकि मतीन समेत कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बाद में पुलिस ने घरों में तलाशी अभियान भी चलाया। जहां एक मकान की छत से छोटी रायफल (मसकट) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात है।