फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police will seek DNA tests now for perpetrators

दुष्कर्मी की तलाश के लिए अब डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Mon, 20 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police will seek DNA tests now for perpetrators
DNA TEST
सहारनपुर के  गांव सबदलपुर में सात साल की मासूम की रेप के बाद हत्या के मामले में नाकाम पुलिस अब संदिग्ध युवकों का डीएनए टेस्ट कराकर अपराधी की तलाश करेगी। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सबदलपुर में 10 फरवरी की रात को रविदास जयंती कार्यक्रम में मंदिर से प्रसाद लेने गई सात साल की मासूम की अपहरण कर रेप के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस एक सप्ताह में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है,
विज्ञापन


कई को अभी भी हिरासत में ले रखा है, लेकिन हत्यारे का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिससे पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है। लोगों में भी मामले का खुलासा न होने पर आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाम पुलिस इस बार डीएनए टेस्ट कराकर हत्यारे को पकड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार गांव से कई युवा तो जांच से बचने के लिए गांव से बाहर जा चुके हैं।

ऐसे में इस मामले का खुलासा किया जाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ युवकों के डीएनए टेस्ट करा भी चुकी है और कुछ के कराने की तैयारी है।


यही नहीं घटना के खुलासे के लिए पुलिस कई दिन से गांव में ही डेरा जमाए हुए है।  एसएसपी लव कुमार का कहना है कि पुलिस की ओर से गांव के प्रत्येक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed