{"_id":"61c1ed865475e812102fa3bb","slug":"police-has-arrested-three-miscreants-in-an-encounter-after-looted-the-businessman-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में मुठभेड़: व्यापारी से 1.62 लाख लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे, असलाह बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर में मुठभेड़: व्यापारी से 1.62 लाख लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे, असलाह बरामद
Tue, 21 Dec 2021 08:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:36 PM IST
सार
सहारनपुर में व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाशों के पास से असलहा और 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में हथियारों के बल पर व्यापारी से 1.62 लाख की नकदी लूटने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच और थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 हजार की नकदी व हथियार बरामद हुए है।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी व्यापारी कमलजीत पुत्र प्रवीण कुमार से 23 नवंबर को थाना सरसावा क्षेत्र में गांव जगहेता के जंगल में चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 1.62 लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में जरूरी दस्तावेज भी थे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया था। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां
विज्ञापन
वहीं सोमवार की रात क्राइम ब्रांच और सरसावा पुलिस ने गांव कुम्हारहेड़ा के जंगल से मुठभेड़ के बाद नीटू पुत्र अतर सिंह, पोपीन पुत्र शिवपाल निवासी गांव सुनेहटी कोतवाली देवबंद व पदम पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव कुम्हारहेड़ा थाना सरसावा को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 70,500 रुपये, एक बाइक, दो तमंचे, एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने व्यापारी से लूट करना स्वीकार किया है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। आरोपी लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी जाएगी।