Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewellery stolen in bhungrani panchyat

Sirmour News: भुंगरनी में दिनदहाड़े चोरी, व्यापारी के घर से लाखों के गहने उड़ाए

Fri, 13 Nov 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
jewellery stolen in bhungrani panchyat
-रोशनदान उखाड़कर घर में घुसा शातिर; सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार, मौके पर सरिया छोड़ गया आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भुंगरनी पंचायत में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक व्यापारी के किराये के मकान को निशाना बनाते हुए रोशनदान उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुरुवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
भुंगरनी पंचायत में किराये के मकान में रहने वाली अंजू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके पति लवराज बेहड़ेवाला में किराना दुकान चलाते हैं। अंजू भी बीच-बीच में पति की दुकान पर काम में हाथ बंटाने जाती है। इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार अज्ञात चोर घर के पीछे खेतों की तरफ से पहुंचा और रोशनदान को सरिये से उखाड़कर भीतर घुस गया। इसके बाद अलमारी में रखी सोने की चेन (कंठी), कानों के ईयररिंग, नाक के दो लौंग समेत करीब तीन तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा 120 ग्राम और दो ग्राम के चांदी के सिक्के, बच्चों के दो चांदी के लॉकेट, दो जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछुए, कान के लॉकेट और करीब दो हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार घर के मुख्य गेट को भीतर से बंद कर दिया गया था। घर लौटने पर गेट अंदर से बंद मिला तो उन्होंने पीछे की तरफ जाकर देखा। वहां रोशनदान उखड़ा हुआ था। इसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। चोर रोशनदान उखाड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया सरिया भी मौके पर छोड़ गया। एमडीआर मार्ग के पास स्थित इस मकान के चारों तरफ खेत हैं। घर एकांत में होने के कारण चोर ने दिन के समय वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस जांच टीम आसपास के घरों और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed