Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Another accused arrested in female teacher murder case

Basti News: महिला शिक्षक हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in female teacher murder case
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में महिला शिक्षक सुधा की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन के भीतर एक नाबालिग लड़की और मुख्य आरोपी लक्ष्मी देवी समेत चार लोगों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, नामजद दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


उधर, घायल शिक्षक के पति सुधाशंकर की हालत स्थिर बताई जा रही है। बुधवार देर रात उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार, उनके गले और सिर पर चाकू से वार किया गया था। चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें बोलने और चलने से मना किया है। वह अपने घायल बेटे अखिलेश और बेटी अन्नू के साथ जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


घटना के तीसरे दिन भी परिवार के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मां को मुखाग्नि देने के बाद बेटा अखिलेश अस्पताल में भर्ती हो गया। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार के बाद के कर्मकांड की जिम्मेदारी उसके बाबा निभा रहे हैं। रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों का अस्पताल आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को ताहिरपुर गांव निवासी नामजद आरोपी प्रेमचंद (52) को डकही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य नामजद आरोपियों दीनानाथ गोस्वामी और आदर्श की तलाश की जा रही है। घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

लक्ष्मी और सुधा के बीच पहले भी हुई थी मारपीट

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका सुधा और मुख्य आरोपी लक्ष्मी देवी के बीच करीब तीन महीने पहले भी मारपीट हुई थी। पुलिस को इसका एक वीडियो भी मिला है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस इस विवाद को भी हत्या की जांच से जोड़कर देख रही है।

बताया जा रहा है कि सुधा गोंडा जिले में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। लक्ष्मी देवी ने उनकी नौकरी फर्जी होने की शिकायत की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। लक्ष्मी देवी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए गोंडा जिले के नवाबगंज थाने भी पहुंची थीं, जहां पुलिस ने उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद वह न्यायालय चली गई थीं।


न्यायालय के आदेश पर घटना से कुछ दिन पहले कलवारी थाने में मृतका सुधा, उनके पति सुधाशंकर और बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


मृतका के पति की हालत में सुधार है। अस्पताल में भर्ती बच्चे भी खतरे से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अब तक चार लोगों को पकड़ा जा चुका है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed