{"_id":"6af6073912a12137100e6fd2","slug":"the-thieves-stole-the-jewellery-after-locking-the-family-in-the-room-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160436-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परिवार को कमरे में बंद कर चोरों ने जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परिवार को कमरे में बंद कर चोरों ने जेवरात चुराए
विज्ञापन
असीलपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद वे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
असीलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के परिवार के लोग बुधवार रात घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे शंकर यादव की पत्नी लीलावती को घर में कुछ आहट सुनाई दी। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से बाहर देखा। उन्हें गलियारे में कुछ लोगों के खड़े होने का आभास हुआ।
लीलावती ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर से बंद था। उन्होंने कमरे के अंदर से शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे उनके पुत्र धर्मेंद्र की नींद खुल गई। धर्मेंद्र ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया, पर दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
चोरों ने परिवार के अन्य कमरों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए थे। धर्मेंद्र ने किसी तरह दरवाजे की सिटकनी तोड़कर खुद को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे खोले। घर में खोजबीन करने पर पता चला कि चोर पेटियां लेकर फरार हो चुके थे। परिवार के लोगों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
लीलावती के अनुसार, चोरी में सोने की अंगूठी, सोने की चेन, एक जोड़ी कान के कुंडल, चांदी की माला और बक्से में रखी साड़ियां शामिल हैं। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष निजामाबाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना का जल्द खुलासा करने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है।