फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested chida from home

पुलिस का दावा, घर से दबोचा चिड़ा

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrested chida from home
पकड़ा गया सनी चिड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने पुलिस कस्टडी से फरार 12 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सन्नी उर्फ चिड़ा को उसके घर से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोवा में पुलिस के साथ मारपीट कर फरार होने के बाद सन्नी उर्फ चिड़ा अपने घर आ गया था। यहीं से पुलिस ने उसे दबोच लिया। दो हत्याओं समेत 30 मामलों में आरोपी सहारनपुर के मोहल्ला न्यू गोपाल नगर निवासी सन्नी उर्फ चिड़ा 12 जुलाई को आगरा सेंट्रल जेल से सहारनपुर
विज्ञापन


में पेशी पर आया था। लौटते वक्त मेरठ के पल्लवपुरम में एक ढाबे पर नशीली चाय पिलाकर पुलिसकर्मियों को बेहोश करके फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस ने उस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार सन्नी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस की टीमें लगाईं थीं। उन्होंने कहा कि वह शेरी हत्याकांड के गवाहों एवं पैरोकारों को मारने की फिराक में था।

जिस कारण सन्नी की फरारी के बाद शेरी हत्याकांड के गवाहों एवं पैरोकारों को सुरक्षा दी गई थी। टीमें लगातार चिड़ा को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहीं थीं।

उन्होंने बताया कि सन्नी चिड़ा फरारी के बाद पंजाब, नेपाल, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, गोवा एवं हैदराबाद में छिपता रहा। कई जगह पर उसने अपनी पहचान बदली।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चिड़ा अपनी मां से मिलने घर पर आ रहा है। सूचना मिलते ही सादे कपड़ों में क्राइम ब्रांच के प्रभारी अनिल कपरवान के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगा दी गईं।

पुलिस ने 24 नवंबर को सुबह 5 बजे सन्नी उर्फ चिड़ा को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चर्चा थी कि पुलिस ने उसे गोवा से पकड़ा है। 

सन्नी शर्मा उर्फ चिड़ा पर नगर कोतवाली, सदर बाजार कोतवाली एवं मेरठ के थाना दौराला में हत्या समेत विभिन्न आरोपों में 30 मामले दर्ज हैं। चिड़ा पर नगर कोतवाली में करण सचदेव एवं अरविंद शेरी की हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा सट्टा, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर के मामले भी दर्ज हैं। दौराला में पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला दर्ज है। 

एसएसपी ने बताया कि मनोज सट्टा के अलावा हवाला के तहत पैसा मंगाने का काम करता था। फरारी के बाद हवाला से लगभग 30 लाख रुपये उसने लिए और नेपाल काठमांडू के लिए निकल गया। उसने कई जगह पुराने नोटों के बदले नए नोट लिए और घूमता रहा। अधिकतर उसने ट्रेन से ही सफर किया।

एसएसपी ने बताया कि उसने पल्लवपुरम में एक ढाबे पर पुलिस कर्मियों के साथ चाय पी। ढाबा संचालक के साथ मिलकर उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाया। ढाबा संचालक के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसकी जगह-जगह आईडी बनवाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।


 मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी निवासी शमशाद उर्फ अंडा गैंगस्टर के मामले में वांछित था और काफी समय से फरार था। पुलिस कई बार उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आली की चुंगी पर अंडे की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed