{"_id":"6b08663f2df7b835f30fe4a5","slug":"forensic-team-collected-evidence-from-the-spa-center-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169979-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्पा सेंटर से फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्पा सेंटर से फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर-न्योरी मार्ग स्थित स्पा सेंटर में 20 नवंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अजय निषाद (24) की मौत के बाद अब तक कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम ने स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मृतक के बड़े भाई से घटना के संबंध में जानकारी ली। मकान मालिक से भी सेंटर के संचालन और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की गई। जुटाए गए साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी।
आलापुर के बहरामपुर गांव निवासी अजय की मौत को लेकर परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अजय के भाई सुनील का सवाल है कि सेंटर में अजय की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के बजाय पुलिस को सूचना क्यों दी गई? पुलिस को सूचना किसने दी और युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल क्या प्रयास किए गए? परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिस ने करीब आधे घंटे तक वीडियो बनाया। परिवार इस दौरान की गई कार्रवाई और वीडियो में दर्ज तथ्यों की जानकारी चाहता है।
स्पा सेंटर अब तक सील नहीं किए जाने से भी परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सेंटर के संचालन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। सेंटर को पुलिस की एनओसी मिली थी या नहीं, हेल्थ ट्रेड लाइसेंस और पंजीकरण के दस्तावेज वैध थे या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाए। कर्मचारियों के पहचान सत्यापन और मसाज करने वालों की योग्यता व प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग उठाई गई है। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के व्यवहार पर भी सवाल
परिजनों का आरोप है कि आलापुर के थानाध्यक्ष शशांक शुक्ल ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश पांडेय अस्पताल पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उनके समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए थे।
2500 रुपये के ऑनलाइन भुगतान की भी हो जांच
अजय के मोबाइल से हुए 2500 रुपये के ऑनलाइन भुगतान को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। परिजन जानना चाहते हैं कि रकम किस खाते में और किस उद्देश्य से भेजी गई थी। उन्होंने संबंधित बैंक खाते, यूपीआई आईडी और भुगतान के समय की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा पुलिस कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, डीवीआर, ग्राहक प्रवेश रजिस्टर और डिजिटल भुगतान के रिकॉर्ड की पड़ताल की मांग की है।