{"_id":"6b08673db317f4b1230fc887","slug":"fire-breaks-out-in-candle-and-incense-stick-warehouse-due-to-a-short-circuit-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169954-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शॉर्ट सर्किट से मोमबत्ती-अगरबत्ती गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शॉर्ट सर्किट से मोमबत्ती-अगरबत्ती गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
किछौछा में दुकान में लगी आग के बाद जला सामान। संवाद
अंबेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा दरगाह की नई बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से मोमबत्ती, अगरबत्ती के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। करीब 11 लाख के नुकसान की बात गोदाम मालिक बता रहे हैं।
दरगाह निवासी मोहम्मद इशहाक के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे अचानक उनके गोदाम में आग लग गई। गोदाम में मोमबत्ती, अगरबत्ती, मजार के फोटो फ्रेम समेत अन्य सामान रखा था। आग इतनी तेजी से फैली कि सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों और दुकानों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। बसखारी थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।