फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panic in police action

ये कैसी पुलिस कार्रवाई, लोगों में बनी दहशत

Wed, 26 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Panic in police action
बच्चों के चेहरों पर दिखी दहशत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ग्राम सड़क दूधली में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई से दहशत का माहौल है। मंगलवार को पुलिस ने बवाल के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अब तक पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस कार्रवाई के डर से लोग सहारनपुर छोड़कर ही फरार हो गए हैं।      
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र के ग्राम सड़क दूधली में डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव, तोड़फोड़, आगजनी के मामले में पुलिस की कार्रवाई ने जिले भर में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चल रही ताबड़तोड़ दबिश के चलते शहर और गांव से आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं।  दबिश में मंगलवार को सिर्फ दो आरोपियों को ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी है।

जिनमें वीरेन्द्र पुंडीर निवासी हसनपुर चुंगी थाना सदर बाजार तथा भवन उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला अफगानान थाना सरसावा शामिल हैं।  दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।      

उधर, सड़क दूधली में हुए बवाल के आरोप में पुलिस ने एक अधिवक्ता सुमित चांदना को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार सुमित चांदना ने कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की।


कोर्ट में याचिका को लेकर सुनवाई की गई। लेकिन अभी तक उस पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर कचहरी परिसर में काफी गहमा गहमी रही। बवाल के आरोप में गिरफ्तार हुए अन्य लोगों की भी नजरें सुमित चांदना की जमानत पर टिकी हुईं हैं।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed