{"_id":"5a3bfc634f1c1b686a8bb1a0","slug":"oops-the-relative-had-cut-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! रिश्तेदार दंपति ने ही काट डाला था वृद्धा को ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफ! रिश्तेदार दंपति ने ही काट डाला था वृद्धा को
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार वृद्धा की हत्या करने का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के खानआलमपुरा की टीचर कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या उनके दूर के रिश्तेदार दंपति ने ही लूट के इरादे से की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट का सामान और हत्या में प्रयोग किया गया छुरा बरामद कर लिया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा स्थित टीचर कॉलोनी में 19 दिसंबर की रात को 65 वर्षीय अकीला खातून की गला रेत कर एवं हाथ की नसें काट कर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने अलमारी में रखे आभूषण एवं नगदी भी लूट ली थी। हत्या की एफआईआर सलीम खान निवासी नई बस्ती खान आलमपुरा ने दर्ज कराई थी।
जिसकी जांच में जनकपुरी थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम लगी हुई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार की रात को सर्विलांस एवं जनकपुरी पुलिस की टीम को जांच में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जिसके आधार पर पुलिस ने घंटाघर से मुजम्मिल एवं मुजम्मिल की पत्नी नेहा खान निवासी गोटेशाह की चुंगी होटल वाली गली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अकीला हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका अकीला खातून के घर से लूटे गए दो कुंडल, दो अंगूठी, 50 हजार रुपये की एफडी, एक सोने की चेन, 4500 रुपए की नकदी एवं हत्या में प्रयोग किया गया छुरा बरामद कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि उसकी पत्नी का घर मृतका अकीला के घर के पास ही है। 19 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे वे टीचर कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया था।
मौका देखकर वह अकीला के घर मेें घुस गया तथा अपनी जेब से छुरा निकालकर अकीला की गर्दन व कलाई को रेत दिया तथा उसके बाद उसने उसके जेवर व पर्स से रुपये निकाल लिए और भाग गया। घर आने के बाद सारे जेवर व नकदी अपनी पत्नी को दे दिए, जिसने सारे जेवर व नकदी को घर में छिपा दिया। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।