{"_id":"5a3029114f1c1bc45b8bb9c9","slug":"oops-so-many-cannabis-what-was-to-be-available-throughout-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ! इतनी सारी भांग, क्या पूरे सहारनपुर में होनी थी सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफ ! इतनी सारी भांग, क्या पूरे सहारनपुर में होनी थी सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया भांग से भरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस ने मंगलवार की शाम भांग की बोरियों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। हालांकि ट्रक के चालक ने भांग सप्लाई के परमिट होने की बात पुलिस से कही है।
इसके बाद पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करते हुए आबकारी विभाग के अफसरों को जांच के लिए सूचना भिजवा दी। खबर लिखे जाने तक ट्रक थाने में खड़ा था। शाम चार बजे थाना पुलिस को खबर मिली कि कलसिया की तरफ से भांग की बोरियों से भरा ट्रक आ रहा है जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने गेल्हेवाला के पास ट्रक को रुकवा कर कब्जे में ले लिया। ट्रक के चालक ने बताया कि उनके पास भांग सप्लाई का परमिट है। यह भांग मांडुवाला गांव से शामली ले जाई जा रही है। उनके पास सहारनपुर जनपद में भी सप्लाई का परमिट है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। ब्यूरो