फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagal killed in the rural beat

नागल में ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 13 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
नागल। शनिवार सुबह नागल थाना क्षेत्र के गांव नगली मेहनाज में दो दिन पूर्व हुई कहासुनी की रंजिश में चार लोगों ने एक ग्रामीण को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ अपने पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व नागल थाना क्षेत्र के गांव नगली निवासी मोहकम के लड़के राहुल की गांव के ही आशीष पुत्र नाथी राम से कहासुनी हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे राहुल का पिता 55 वर्षीय मोहकम साइकिल द्वारा पास के गांव के खटोली से डीजल लेने जा रहा था। आरोप है कि आशीष ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और विवाद करने लगा। इसी दौरान आशीष के अन्य परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


उसने उनके साथ मिलकर मोहकम को लाठी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह अधमरा हो कर जमीन पर जा गिरा। मोहकम की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होना शुरू हुए तो हमलावर भाग खडे़ हुए। इसके बाद मोहकम के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भेज दिया। मृतक के बेटे राहुल ने गांव के आशीष, धीरज, धर्मवीर व परमाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ नागल पंकज त्यागी ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर हत्या हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वे घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed