फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder, robbery four holding plan

हत्या, लूट की योजना बनाते चार पकड़े

Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Murder, robbery four holding plan
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर  नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि वह हत्या और लूट की योजना बना चुके थे।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में दो बागपत के हैं, जो सुपारी किलर हैं और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले थे। इसके अलावा शहर का एक बड़ा सराफ भी बदमाशों के निशाने पर था, जिससे सोना, चांदी और नगदी लूट की योजना थी। 

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी सिटी संजय सिंह के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर राकेश टाकिज की पुलिया से चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन


उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो छुरी, एक आला नकब, टॉर्च, पेचकस, एक चोरी की बाइक तथा एक चोरी की एक्टिवा बरामद हुई है। बताया कि यह बदमाश दिनेश जैन उर्फ पाल्ली के कहने पर सराफा बाजार के एक सराफ को लूटने की योजना बना चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को सराफ के पास से कम से कम एक किलोग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी और लाखों रुपया कैश मिलने की उम्मीद थी। पकड़े गए अकरम नाम के बदमाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनेश जैन उन्हें 25 हजार रुपये तमंचे खरीदने के लिए एडवांस दे चुका था।

इन रुपयों को वह बाद में लूट की रकम में एडजेस्ट करता। घटना शहर के बाहर सप्लाई के दौरान की जानी थी। इतना ही नहीं, लूट के लिए बदमाशों ने दिनेश जैन के साथ रैकी तक कर ली थी।

बदमाशों ने यह भी स्वीकार किया है कि वह बेहट के गांव पठानपुरा निवासी शातिर बदमाश मंसूर पहलवान उर्फ मच्छू की हत्या करने वाले थे। हत्या के लिए बागपत से नितिन और मनोज नाम के सुपारी किलर बुलाए गए थे।

बदमाशों ने 2013 में चिलकाना क्षेत्र के कातला में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। तब एक व्यक्ति की हत्या भी की थी। एसपी सिटी ने बताया कि अकरम एक शातिर किस्म का बदमाश है, जो अंबाला में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।


इसके अलावा देहरादून के विकास नगर थाने से भी चोरी में बंद हो चुका है। दूसरा बदमाश दिनेश जैन इससे पहले उत्तराखंड के भगवानपुर में हुई लाखों की लूट और सहारनपुर के अनेक थानों से लूट और चोरी के मामलों में भी जेल जा चुका है। एसपी सिटी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को बधाई दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed